गंगा एक्सप्रेस-वे की मांग को लेकर व्यापारियों नें डीएम कार्यालय घेरा

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे को जिले से ना जोड़ने की खबर पर उसे जिले से ही निकालने की मांग नें जोर पकड़ लिया है| जिसके चलते व्यापार मंडल नें भी जिला मुख्यालय पर जाकर प्रदर्शन किया और सीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौपा|
नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के नेतृत्व में व्यापारी जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| उन्होंने अतिरिक्त एसडीएम सुनील यादव को सीएम योगी को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| जंहा उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे को जिले से जोड़कर निकालने की मांग| व्यापार मंडल के नेताओं नें कहा कि जिले नें राष्ट्रपति, केन्द्रीय मंत्री दिए इसके बाद भी जिले की उपेक्षा हुई| जिले में सिखलाई व जाट रेजिमेंट प्रशिक्षण केंद्र है जिसमे पूरे भारत से सेना के जबान भर्ती होनें आते है| जनपद में गंगा स्नाना को भी लाखो लोग आते रहते है| इस लिए सरकार जिले को एक्सप्रेस-वे से जोड़े|
पीएम मोदी को भी भेजा ज्ञापन
व्यापारियों नें पीएम मोदी को भेजे गये ज्ञापन में कहा कि किराये पर जीएसटी की समाप्ति किया जाए| एक करोड़ से अधिक धन निकासी पर टीडीएस समाप्त करने, आनलाइन बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाने आदि की मांग की गयी|
इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी, नगर अध्यक्ष हाजी इखलाख खान, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, अहमद अंसारी, वसीमुज्जामा खां, राजू गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, महिला नगर अध्यक्ष सोनी शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विधानंद आर्य आदि रहे|