खुलासा: शराब पीने के विवाद में नन्नकू को आरोपियों नें दिया था गड्डे में धक्का

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर)थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी 30 वर्षीय नन्नकू पुत्र शिवदयाल की हत्या के राज से पुलिस पर्दा उठाने के करीब है| पुलिस नें मामले को तीनो आरोपियों को दबोच भी लिया है|
बीते 2 जनवरी को नन्नकू का शव कुरार-बबना मार्ग पर कुरार के निकट ही एक पानी के गड्ढे में तैरता मिला था| घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें रामवीर पुत्र छोटेलाल, पिंटू पुत्र कामता प्रसाद, रूम सिंह पुत्र जंग सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था| शनिवार को पुलिस नें तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया|
पुलिस के अनुसार पकड़े गये तीनो आरोपियों रामवीर,पिंटू व रूम सिंह से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ उसके बाद नन्नकू को पानी के गड्डे में धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हुई|
थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार रावत ने जेएनआई को बताया कि मुकदमे में नामजद तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है| उन्होंने शराब पीने को लेकर विवाद होने पर नन्नकू को गड्डे में धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गयी|