राजस्व निरीक्षकों ने तहसील में किया धरना प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ नें तहसील सदर में धरना प्रदर्शन किया |
संगठन के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुए धरना प्रदर्शन में राजस्व निरीक्षकों नें मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रोन्नति के 617 पदों के सापेक्ष 566 नायब तहसीलदार के पद रिक्त है| जिन पर प्रोन्नति राजस्व निरीक्षक संवर्ग से होनी चाहिए| राजस्व निरिक्षकों का वेतन पुलिस उपनिरीक्षक, आबकारी निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, संबर्ग का ग्रेड वेतन 4200 रूपये किया जाये| पेपर लेश व्यवस्था के लिए राजस्व निरीक्षकों को लैपटॉप इंटर के साथ दिये जायें| इसके साथ ही साथ तहसील स्तर पर राजस्व निरीक्षक टास्क फ़ोर्स की व्यवस्था की जाए|
इस दौरान उपाध्यक्ष राजकरन सिंह, अजय कुमार, अनिल अवस्थी, प्रहलाद सिंह, सहाबुद्दीन, उदित नारायन, सुरेन्द्र प्रताप सिंह व कुमोद श्रीवास्तव आदि रहे|