सांसद बोले जिले की कानून व्यवस्था हमारे हिसाब से ठीक नही

CRIME POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: भाजपा सांसद मुकेश राजपूत जिले की कानून व्यवस्था से संतुष्ट नही आये| उन्होने कहा जिले में कानून व्यवस्था संतोष जनक नही है| जिसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों से की गयी है| जल्द ही परिवर्तन हो सकते है|
शहर के आईटीआई चौराहा ठंडी सड़क स्थित अपने आवास पर उन्होंने पत्रकारों  वार्ता की| सांसद नें कहा कि अब सरकार की सुमंगला योजना से बेटी बोझ नही रह गयीं है| इस योजना के संचालन से बेटियों के अभिभावकों की चिंता दूर हो गयी है|
इसके साथ ही उन्होंने कहा की सूबे की सरकार नें यूरिया खाद  के दाम कम कर दिये| पूर्व में 1450 रूपये में मिलने वाली खाद की बोरी अब 1200 रूपये हो गयी है| जिससे किसान खुश है| वही मक्का और बाजरा नें किसान के आलू के नुकसान को भर दिया है| एक सबाल के जबाब में सांसद नें कहा कि उपचुनाव में आये परिणामों की सरकार समीक्षा कर रही है|
उन्होंने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था से वह संतुष्ट नही है| कानून व्यवस्था के चलते उन्होंने एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा पर असंतोष व्यक्त किया|
शहर कोतवाल पर कार्यवाही कराने के संकेत!
सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में एडीजी प्रेम प्रकाश और आईजी मोहित अग्रवाल से की गयी थी| जिसके बाद दोनों अधिकारियों नें कार्यवाही का
भरोसा दिया था| लेकिन कार्यवाही ना होने पर एसपी कह चुके है कि सांसद प्रतिनिधि और इंस्पेक्टर के बीच विवाद निपट गया| लेकिन सांसद नें प्रेस वार्ता में खुलकर कहा की कोई मामला समाप्त नही हुआ है| आलाधिकारियों से शिकायत की गयी है| कार्यवाही जल्द नही हुई तो फिर अधिकारियों से भेट की जायेगी|
भाजपा नेता राहुल राजपूत, रमेश राजपूत, दिलीप भारद्वाज, संजीब गुप्ता, अजीत पाण्डेय आदि रहे|