भाभी को बचाने के चक्कर में फौजी की करंट लगने से मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीती रात भाभी को करंट से बचाने के चक्कर में फौजी की दर्दनाक मौत हो गयी| जिससे कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी 22 वर्षीय जतिन उर्फ़ हरिओम पुत्र महाराज सिंह बीते 10 अक्टूबर 2016 को फतेहगढ़ से आर्मी में भर्ती हुआ था| इसके बाद उसने बंगलौर में प्रशिक्षण प्राप्त किया| इसके बाद वह वर्तमान में चंडीगढ़ में तैनात था|  बीते 7 अक्टूबर को ही एक महीने के अवकाश पर घर आया था|
बीते रविवार की रात लगभग 9:30 बजे जतिन की बड़ी भाभी महेश्वरी पत्नी देवेश सिंह लोहे के तार पर कपड़े डालने गयी| जिससे उसमे करंट आने से वह चिपक गयी| उन्हें चिपका देखकर जतिन व उसकी माँ उर्मिला देवी उसे बचाने गयी और जैसे तैसे उसे बचा भी लिया| लेकिन उसी दौरान तार  अचानक टूट कर जतिन के ऊपर गिर गया| जिससे वह गंभीर हो गया|
परिजन उसे लेकर सीएचसी पंहुचे जंहा से उसे रिफर कर दिया गया| जतिन नें सेना के अस्पताल फतेहगढ़ में उपचार के दौरान अंतिम साँस ली| जतिन की मौत की खबर के बाद कोहराम मच गया| परिजन उसके शव को लेकर उसके घर गये| सैनिक की माँ उर्मिला देवी आदि परिजनों का बुरा हाल हो गया| दारोगा रामशरण नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|