ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सबार वृद्ध नें तोड़ा दम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: साइकिल से घर जा रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया| जिससे उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बरौन निवासी 60 वर्षीय प्रेम चन्द्र शाक्य पुत्र नत्थू लाल
शहर से मजदूरी करके साइकिल से घर जा रहे थे| उसी दौरान ग्राम हथियापुर के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें उसको कुचल दिया| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| उसे गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस के ईएमटी विजय वर्मा नें शाम 6:20 बजे भर्ती कराया| जंहा ईएमटी डॉ० प्रसंत सेंगर नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल गया|
प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा नें बताया कि अभी यह पुलिस को पता नही चला है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई है| जाँच की जा रही है|