साइकिल सबार से बदमाशों ने नकदी-मोबाइल लूटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) साइकिल से घर जा रहे मजदूर के खून पसीने की कमाई के रूपये व मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गये| पुलिस पड़ताल में तेजी से लग गयी है| सूत्रों की माने तो पुलिस नें आरोपियों को दबोच भी लिया है| लेकिन पुलिस अभी पुष्टि नही कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम देवराजपुर निवासी शारिक पुत्र गफ्फार जरदोजी का कार्य करके घर साइकिल से जा रहा था| तभी बदमाशों नें कमालगंज-दरियागंज मार्ग पर ग्राम गौसपुर के निकट एक बाइक पर सबार होकर आये तीन बदमाशों ने उसे साइकिल से गिरा दिया और उसके पास से 5 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया|
जिस समय बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे उसी समय सामने से आ रहे किसी वाहन को देखकर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गये| पुलिस नें बाइको कब्जे में ले लिया
है| सूत्रों की माने तो पुलिस नें आरोपियों को दबोच भी लिया है| लेकिन पुलिस नें अभी आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि नही की|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह नें बताया कि जाँच की  जा रही है| आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे|