अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सबार मजदूर की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) साइकिल से जा रहे मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर हो गया| पुलिस उसे लेकर सीएचसी पंहुची| जंहा से उसे  लोहिया अस्पताल भेज दिया|  परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर निवासी 32 वर्षीय राजकुमार वाल्मीकि पुत्र फूलचंद उर्फ़ शंकर गुरुवार शाम लगभग 4 बजे साइकिल से राजपुर से घर जा रहा था| उसी दौरान राजपुर के निकट ही किसी अज्ञात वाहन ने राजकुमार के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| पुलिस उसे लेकर सीएचसी पंहुची जंहा से उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया गया|
घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस के साथ ही थाने के दारोगा दलवीर सिंह मौके पर आ गये| घटना के समय मृतक राजकुमार की पत्नी राजकुमारी मजदूरी करने गयी थी| राजकुमार के एक पुत्र व 6 पुत्रीं है| जंहा लोहिया में उसे मृत घोषित कर दिया गया।