21 अबैध असलाहों सहित 3 शातिर तस्कर दबोचे, एक फरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पुलिस नें दीवावली व प्रधानी चुनाव के लिए बनाये जा रहे अबैध 21 अबैध असलाहों सहित 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है| पुलिस उनके आपराधिक इतिहास खंगाल रही है|
थाना कंपिल के थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार व स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित नें ग्राम सिरसा में भूरे शर्मा की दुकान के पास से जगदेव पुत्र बरजोर सिंह निवासी हरसिंहपुर किसनी मैनपुरी, सालिकराम पुत्र बहादुर लाल निवासी बरहा किसनी मैनपुरी, मालखान पुत्र कुंबर सिंह शाक्य निवासी बसैत किसनी मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया| इसके साथ ही एक आरोप शिवराज उर्फ़ सल्लू पुत्र मंगली निवासी बरहा किसनी मैनपुरी मौके से फरार हो गया|
आरोपियों से बरामद हुए ये हथियार
12 बोर बंदूक, 3 राइफल 315 बोर, 3 अधिया 12 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 13 तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस 315, 8 खोखा 315 बोर के साथ ही हथियार निर्माण के उपकरण भी बरामद किये गये|  पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें बताया कि आरोपियों के खिलाफ कंपिल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है| उनके पुराने अपराधिक मामलों की भी तलाश पुलिस कर रही है|