दुल्हन की डोली उठने से पहले उठी दूल्हे की भाभी की अर्थी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

rjiyaफर्रुखाबाद: बीती रात अचानक शादी की शहनाई मातम में बदल गयी| जब दून्हे की भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा| घटना के सम्बन्ध में अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारी निवासी अब्दुला के पुत्र राशिद अली का विवाह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूसामंडी निवासी मो० रफी की पुत्री रवीना के साथ तय हुआ था| बीते रविवार शाम को राशिद अपनी बारात लेकर भूसामंडी पंहुचा| बारात में उसकी भाभी 42 वर्षीय रजिया पत्नी मो० फिरोज अख्तर भी थी|

देर रात लगभग 10 बजे निकाह होने के बाद घर के अन्दर डीजे पर नाचगाने का कार्यक्रम चल रहा था| तभी डाला की रस्म निभाने के लिये दुल्हे की भाभी रजिया को बुलाया गया| जैसे ही रजिया रस्म निभाने के लिये घर पर पंहुची तो तभी अचानक उनके सर में गोली लगने से वह गम्भीर रूप घायल हो गयी| जिससे बारात में अफरातफरी मच गयी| मौके पर पुलिस ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की| परिजन घायल रजिया को लेकर नगर के अस्पताल में पंहुचे जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतका के पति फिरोज अख्तर ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है|कोतवाल अजीत सिंह ने बताया की धारा 304 में मुकदमा दर्ज किया गया है| हर्ष फायरिंग पर रोक के भी हर्ष फायरिंग करने वाले लोगो के खिलाफ भी कार्यवाही होगी|

पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने जेएनआई को बताया की गोली चलाने वाले का नाम आ गया है उसकी जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी|