करंट लगने से दादी की मौत, पौत्री गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जोगराजपुर निवासी 60 वर्षीय शकुंतला पत्नी मदनलाल की करंट लगने से मौत हो गयी| जबकी उसकी 18 वर्षीय पौत्री कल्पना पुत्र सुशील गम्भीर रूप से घायल हो गये| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

दोपहर लगभग 12:30 बजे शकुंतला घर के बाहर लगे नल पर कपड़े धो रही थी| नल से कुछ दूरी पर ही एलटी लाइन का खम्भा लगा है| कपड़े धोकर वह खम्भे के निकट खड़े होकर किसी ग्रामीण से वार्ता करने लगी तभी अचानक लाइट आ जाने से जमीन में करंट आ गया| शकुंतला पैरो में चप्पल नही पहने थी| जिससे वह जमीन पर गिर गयी|

दादी को जमीन पर गिरा देख कल्पना उन्हें उठाने गयी तो उसके भी जोरदार करंट लगा जिससे वह भी जमीन पर गिर गयी| तभी अचानक लाइट चली जाने के बाद परिजनों ने दोनों को सीएचसी ले गये| जंहा से दोनों को लोहिया अपस्ताल भेज दिया गया| जंहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| गम्भीर कल्पना को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|