कांग्रेस के 130 वें स्थापना दिवस पर बुजुर्ग नेताओ का हुआ सम्मान

FARRUKHABAD NEWS Politics

kangrshफर्रुखाबाद: कांग्रेस के 130 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हुई जिला कमेटी की बैठक में बुजुर्ग नेताओ का सम्मान किया गया| इस दौरान पार्टी के उतार चढ़ाव पर भी विचार विमर्श किया गया|

पार्टी के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में टाउन हाल स्थित गाँधी प्रतिमा के निकट एकत्रित हुये कांग्रेस नेताओ को उन्होंने सम्मानित किया गया| जिसमे श्री नारायण मिश्रा, विनोद गुप्ता, सतीश गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, भारत सिंह, महेन्द्र नाथ आदि के नाम शामिल हुये| जिन्हें साल उठाकर सम्मानित किया गया| जिलाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुये पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक की गतिविधि पर प्रकाश डाला| उन्होंने बताया कि 1885 में आज ही के दिन ए.के हयूम ने कांग्रेस की स्थापना की थी| कांग्रेस ने देश को जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी व मनमोहन सहित सात प्रधानमंत्री दिये| आजादी के बाद देश की सबसे अधिक जिम्मेदारी भी कांग्रेस ने ही सभाली|

इस दौरान जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री,नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन,पुन्नी शुक्ला, सोनी दीक्षित, इमरान अंसारी, नावेद अली आदि मौजूद रहे|