जिले में चार घंटे रुकेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आनें का कार्यक्रम तय हो गया है| वह जिले में लगभग चार घंटे रुकेंगे और विभिन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे| उप मुख्यमंत्री के आनें की खबर से जिला प्रशासन एलर्ट मोड़ में है|
उप मुख्यमंत्री के 15 सितंबर को जिले में आनें का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आ गया है| उनके सरकारी कार्यक्रम के तहत वह 10 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन फतेहगढ़ के मैदान में पंहुचेगें | इसके बाद वह सरकारीकार से 10:15 बजे आवास विकास स्थित भाजापा कार्यालय में पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ भेट करेंगे| 11 बजे उप मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के उधमियों के साथ बैठक व जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे| 11:40 बजे वह पत्रकारों से रूबरू होंगे| 12:5 बजे वह राजेपुर विकास खंड के ग्राम निविया में विद्यालय का निरीक्षण करेंगे| इसके बाद वह ग्राम दहेलिया में अमृत सरोबर का निरीक्षण कर जनचौपाल में भाग लेंगे| दोपहर एक बजे वह पुलिस लाइन मैदान में वापस लौटेंगे और हेलीकॉप्टर से इटावा के लिये उड़ान भरेंगे|