डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर जोरों पर तैयारी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 15 सितंबर को जिले में होंगे| उनके आनें का कार्यक्रम आते ही जिला प्रशासन में करंट दौड़ गया है| जिसके चलते तैयारियां जोरों पर हैं| डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्राथमिक विद्यालय निबिया व पंचायत भवन में जीर्णोद्धार का कार्य मंगलवार को भी चलता रहा| साथ ही ग्राम दहेलिया के अमृत सरोवर में भी साफ-सफाई का कार्य चलता रहा| अधिकारी भी तैयारियों का जायजा लेनें पंहुचे| विद्यालय की फर्श को बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है| उप मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान तीन सैकड़ा पौधे भी लगाये जानें की तैयारी है| साफ-सफाई के लिये बढ़पुर व राजेपुर के सफाई कर्मियों की डियूटी लगायी गयी है|