विवाहिता की हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) विवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिला| मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर 5 लाख दहेज ना देनें पर हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया| पुलिस ने पड़ताल की| इसके साथ शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 23 वर्षीय रिंकी उर्फ़ रागिनी पत्नी मुनीश का शव उसके घर पर जीने के गेट में शव फांसी पर झूलता मिला| जिसके बाद रिंकी के पिता नन्हे राठौर निवासी अमर खिरिया मानपुर बेहटा गोकुल हरदोई अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने पुलिस को बताया की लगभग 5 वर्ष पूर्व बेटी का विवाह किया था| तभी से ससुराल वाले 5 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग करके प्रताड़ित भी कर रहे थे| बीते दिन उसका फोन आया और उसने जानकारी दी की ससुराल वाले उसे मारना चाहते है| लेकिन लॉक डाउन के चलते नही आ पाया| जिसके बाद सूचना मिली की बेटी की मौत हो गयी है| यहाँ आकर देखा तो पता चला कि उसका शव जमीन पर रखा है| उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे|
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|