महिला की हत्या कर शव तेज़ाब से जलाया, दुष्कर्म की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) धान के खेंत में एक महिला का अधजला शव मिला| शव मिलने को तेज़ाब डालकर जलाया गया था| महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है| शव के निकट ही एक गमछा पड़ा था|
नवाबगंज थाना क्षेत्र के जसमई पुठरी मार्ग पर ग्राम पहाड़पुर के निकट ही फूल सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम करनपुर के खेत में एक अज्ञात महिला का शव ट्रैक्टर परआलू ले जा रहे कुछ लोगों नें देखा| उन्होंने पास में ही कुछ ग्रामीणों को शव पड़ा होनें की जानकारी दी| मौके पर ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गयी| सूचना मिलने पर भारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| लेकिन महिला का चेहरा बुरी तरह जल गया| पुलिस की सूचना मिलने पर फिल्ड यूनिट की टीम भी मौके पर आ गयी| उसने नमूने लिए|
पुलिस ने शव के पास महिला का पर्स और तेजाब और खून से सना गमछा बरामद किया। पर्स में एक घड़ी तथा एक मोबाइल लीड बरामद हुई।
दरोगा भभूति प्रसाद ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|