अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती पैदल घर जा रहे वृद्ध के अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| उसकी मौत हो गयी| सुबह शव सड़क किनारे पड़ा देख पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम पुरनपुर निवासी 60 वर्षीय रमेश सिंह बीती रात कोंटिया चौराहे पर आया था| जंहा से वह वापस घर जा रहा था| उसी दौरान सदरियापुर के निकट किसी अज्ञात वाहन नें उसके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह सड़क के किनारे जा गिरा और उसकी मौत हो गयी| शनिवार को तड़के शौच के लिए गये ग्रामीणों नें सड़क किनारे रमेश का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद परिजन भी मौके पर आ गये| थाने के दरोगा उदयवीर सिंह भी पंहुचे| उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|