बिहार चुनाव में जीत के जश्न पर मची भगदड़

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-CONG.

shubham tivari,फर्रुखाबाद: बिहार के चुनाव में गठबंधन में भारी जीत होने के बाद कांग्रेस नेताओ ने चौक पर मिठाई बाँट कर आतिशबाजी चलाई गयी| आतिशबाजी चलाने के बाद मौके पर भगदड़ मच गयी|

कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता चौक बाजार पंहुचे| उन्होंने बिहार में गठबंधन में भारी जीत पर मिठाई बांटी और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया| इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नारेवाजी करते हुये आतिशबाजी चला दी| आतिशबाजी चलाने के दौरान भगदड मच गयी| रास्ते से निकल रहे लोग इधर-उधर भागने लगे|

बिहार की जीत पर ढोल बजा रहे कांग्रेस नेताओ ने प्रधानमन्त्री मोदी व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला भी बोला गया| पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, लोक सभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, प्रमोद जैन, जिला महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री, प्रमोद जैन, जानकी शुक्ला आदि लोग भी मौजूद रहे|