बजट के आभाव में नगर के मिड-डे मील से दूध होगा गायब

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

sanjy tivariफर्रुखाबाद: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में शिक्षक ने मिड-डे मील में दूध का वजट ना मिलने से उसका वितरण पूर्ण बंद कर दिया| इसके साथ ही साथ संगठन को मजबूत करने पर भी विचार रखे गये|

संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेकपुर स्थित आवास पर आयोजित की गयी| जिसमे बोलते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक पहले अपने दायित्व को समझे| शिक्षक को यदि छात्र से सम्मान चाहिए तो वह उससे भी उसी तरह का व्यवहार करे| नगर अध्यक्ष पी० आर कश्यप ने कहा की नगर के सभी विधालयो में बजट का आभाव है| जिस कारण मिड-डे मील का दूध बंद कर दिया गया है| इसके अलावा ही साथ बैठक में आये शिक्षको ने लेखाधिकारी पर भी गम्भीर आरोप लगाये| शिक्षको ने निंदा प्रस्ताव भी पास किया| इसके अलावा बकाया अवशेषों कि मांग कि गयी| पूर्व में दिए गये बाढ पीडितो को धरना प्रदर्शन के दौरान दिये गये धनराशि का प्रमाण पत्र भी जारी करने का किया गया| उसे जल्द दिये जाने की मांग की गयी|

इस दौरान हुकुम सिंह, व्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार, शशि दुबे, नरेन्द्र पाल, सुखदेव दीक्षित, संतोष कुमार, कौशल दीक्षित, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे|