पालिकाध्यक्ष और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर सफाई कर्मियों ने चौक पर दिया धरना

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते 16 सितम्बर से कामबंद हड़तालपर चल रहे पालिका के सफाई कर्मियों ने नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और चौक पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की|भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैैैनर सफाई कर्मी तकरीबन दो सैकड़ा सफाई कर्मी व महिला सफाई कर्मी टाउन हाल पर एकत्रित हुए| इसके बाद उन्होंने जुलूस निकाला| नारेबाजी करते हुए सभी मुख्य मार्ग से होते हुए चौक पंहुचे और चौक पर धरने पर बैठ गये|
सफाई कर्मियों नें पालिका अध्यक्ष और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली| तकरीबन 20 मिनट तक उन्होंने धरना दिया इसके बाद वापस चले गये|
ईओ की शव यात्रा निकालने की थी योजना
सफाई कर्मियों नें मांगे पूरी ना होते देख गुरुवार को ईओ रश्मि भारती की शव यात्रा निकालने की तैयारी की| इसके बाद अचानक कार्यक्रम जुलूस में बदल गया|
नगर में कूड़े के ढेर से फ़ैल रही बदबू
बीते 16 सितम्बर से नगर का कूड़ा नही उठाया गया | चार दिन का कूड़ा सड़क पर पड़ा होनें से बदबू फ़ैल रही है| जिससे नागरिकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है| मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि आदि रहे |