सफाई कर्मियों नें नही उठाया कूड़ा, 12 वें दिन प्रदर्शन जारी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते 12 दिन से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी है| पूर्व घोषणा के तहत पालिका सफाई कर्मियों नें शहर में कूड़ा नही उठाया | जिससे सडकों पर कूड़े के ढेर पहले दिन ही नजर आने लगे| यदि समस्या जल्द ना निपटी तो शहर बदबू से पट जायेगा|
भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैैैनर सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलित है| लेकिन पालिका के अधिकारियों नें वार्ता विफल होनें से हालात दिन प्रति दिन आक्रामक होते चले जा रहे है| बीते सोमबार को सफाई कर्मियों नें पालिका के कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर ट्राली शहर में जाने से रोंक दिये थे | जिससे शहर का कूड़ा बीते दिन ही नही उठ सका| मंगलवार को कूड़ा साफ़ करने वाले कर्मी भी हड़ताल में शामिल हों गये|  जिससे अब शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे है| मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, राजेन्द्र वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि आदि रहे|