3337 मामलों का निस्तारण कर 55.38 लाख का बसूला जुर्माना

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 3337 मामलों का निस्तारण कर 55,38,372 रूपये की धनराशि जुर्मानें के रूप में बसूल की गयी|
फतेहगढ़ कोर्ट में लोक अदालत का शुभारम्भ जिला जज जयश्री आहूजा नें दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया| इसके बाद जिला न्यायालय से तहसील न्यायालयों में लोक अदालत का कार्य हुआ| लोक अदालत में विभिन्य बैंक, विधुत विभाग, नगर पालिका परिषद, एवं अन्य प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने काउन्टर लगाये गये| इसके बाद सम्बन्धित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह कराते हुए मामले का निस्तारण कराया गया|
6 बैंक वसूली के मामलों को निस्तारित कर 11,17,500 रूपये की बसूली बैंको द्वारा प्राप्त की  गयी|
वही 1536 विधुत बिल सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया गया| मोटर वाहन दुर्घटना के 7 मामलों का निस्तारण कर 2,555,000 रूपये क्षतिपूर्ति के लिए एवार्ड किये गये| 11
पारिवारिक मामलों का निस्तारण  किया गया| जनपद न्यायाधीश के द्वारा जयश्री
आहूजा द्वारा 2 मोटर वाहन दुर्घटना क्षतिपूर्ति के मामलों का निस्तारण करते हुए 3,30,000 रूपये की धनराशि दावेदारों के लिए प्रतिकर के रूप में एवार्ड की गयी| दो सिबिल व दो आपराधिक मामलों का निस्तारण किया गया|
कुल लंबित 3376 मामलों में से 1852 तथा प्री लिटिगेशन के 1707 मामलों में से 1485
निस्तारित किये गये| कुल 3376 का निस्तारण कर 55,38,372 लाख रूपये का जुर्माना बसूल की गयी| इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश रविन्द्र नाथ दुबे, नोडल अधिकारी लोक अदालत सरवर हुसैन रिजवी, विशेष न्यायाधीश (एसटी/एसटी) राजेश कुमार राय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमिता आदि न्यायिक अधिकारी रहे|