पूर्व प्रधान के बाग में अज्ञात अधेड नें लगायी फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पूर्व प्रधान के आम के बाग़ में एक अधेड़ नें फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम याकूतगंज निवासी पूर्व प्रधान सुधीर कटियार का आम का बाग़ है| सोमवार को बाग़ में एक अधेड़ फांसी पर लटका मिला| घटना की जानकारी होनें पर बाग़ में भीतर भीड़ जमा हो गयी| जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी| कोतवाली पुलिस फिल्ड यूनिट की टीम के साथ मौके पर आ गयी| पुलिस नें जाँच पड़ताल शुरू कर शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| शव की शिनाख्त नही हो सकी