घरों व पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता गणपति

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/अमृतपुर)  गणेश उत्सव का उल्लास  पूजा की भी धूम है। गणेश चतुर्थी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जाता है। सोमवार को गणेश प्रतिमाएं घरों के साथ गांव-कस्बों में लगे पंडालों में भी स्थापित हुईं। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों से गांव-कस्बे जयघोष होते रहे। गांव-गांव गणपति पूजन की धूम है।
विघ्न हरण मंगल करण, गौरी सुत गणराज..। विघ्न नाशक गणपति के जन्मोत्सव पर अमृतपुर व मोह्म्मदाबाद में गणपति धूमधाम के साथ स्थापित किये गये| अमृतपुर में दो प्रतिमा स्थापित की गयी| एसडीएम बिजेंद्र सिंह की अनुमति से प्रतिमाओं को स्थापित किया गया| जिसमे एक तरह अभिषेक राठौर, देवव्रत, मोहित,दीपक, शिवम द्विवेदी आदि व्यवस्था देख रहे है| वही दूसरे गणपति को ठाकुरद्वारा के मैदान में स्थापित किया है| दारा सिंह, अजय प्रताप, डॉ० राजवीर सिंह आदि व्यवस्था में है| बप्पा मोरया के जयकारे से गांव व कस्बे गुंजायमान रहे।
वही मोहम्मदाबाद में भी गणपति की स्थापना धूमधाम के साथ की गयी| सराफा बाजार में मूर्ति की स्थापना की गयी| लगभग 9 फिट की गणेश प्रतिमा का 9 वी बार स्थापना  की गयी है| वीरेंद्र सिंह वर्मा अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, दीपक गुप्ता, राजा बाबू आदि व्यवस्था ने लगे है|