कलमबंद हड़ताल: एआरटीओ के खिलाफ बार नें खड़ी की अपनी सेना

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला बार एसोसिएशन ने एआरटीओ सुधेश तिवारी के खिलाफ महाआन्दोलन का बिगुल फूंक दिया है| इसके लिए अधिवक्ताओं की एक समिति का गठन किया है| जो पूरे आन्दोलन में अपना कार्य करेगी| 3 सितम्बर से हडताल शुरू होगी|
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव व महासचिव संजीब पारिया ने पत्र जारी कर कहा है कि एआरटीओ सुधेश तिवारी व उनके भ्रष्ट साथियों के खिलाफ चलाये जा रहे आन्दोलन के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया है| समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी है| मंगलवार से कलमबंद हड़ताल की घोषणा भी हो गयी है|
 कार्यकारिणी- इसमे मनोज सक्सेना, मंजू भास्कर, राजेंन्द्र सिंह, बृजेश सिंह, बृजेश कुमार, राजीव सिंह, अरविंद कुमार, शिखर सक्सेना, यादव सिंह शाक्य, पियूष दुबे, देवेन्द्र यादव व सत्यपाल सिंह होंगे|
अनुशासन समिति- डॉ० अनुपम दुबे, डॉ० दीपक द्विवेदी, शिव प्रताप चीनू
निगरानी समीति के सदस्य जो कार्यकारणी के साथ रहेंगे- इस समिति में शिवकांत, सुमित कश्यप, किशन शर्मा, सोनू मिश्रा, सचेन्द्र प्रताप सिंह, सुभम राय, शिवप्रताप, आनन्द अग्निहोत्री, सुनील राठौर सहित 20 को सदस्य बनाया गया है|
अनुशासन समिति के साथ रहने वाली निगरानी समिति- प्रदीप अग्निहोत्री, गौतम वर्मा, सुनील दिवाकर, मुदित यादव, केके पाण्डेय, चन्दन कटियार, पंकज त्रिपाठी, तपन राठौर
सहित 20 अधिवक्ताओं को अनुशासन समिति के साथ रहने की जिम्मेदारी दी गयी है|
कलमबंद हड़ताल के दौरान अधिवक्ता ना करे काम- बार एसोसिएशन नें पत्र
जारी कर कहा है कि हड़ताल के दौरान किसी भी प्रकार का अदालती कार्य अधिवक्ता ना करे| यदि कार्य करते पाए गये तो बार एसोसिएशन कार्यवाही करेगा|
5 को बार में बुलाई गयी 25 संगठनों की बैठक और काम बंद करने की अपील 
एआरटीओ के मामले में बार एसोसिएशन नें आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है| जिसके चलते जिले में कार्यरत लगभग 25 विभिन्य संगठनों की बैठक 5 सितम्बर को बुलाई गयी है| जिन्हें बार की तरफ से पत्र भेजा गया है| इसके साथ ही पत्र में अपने-अपने क्षेत्र में भी बार एसोसिएशन के पक्ष  कार्य बहिष्कार करने की अपील भी की गयी है|