ब्रेकिंग: अस्पताल में बैठे नेत्र चिकित्सक की गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज/नगर प्रतिनिधि) अस्पताल में बैठे नेत्र चिकित्सक के सीने में गोली मार दी गयी| परिजन उसे सीएचसी से रिफर कराकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
कोतवाली क्षेत्र के अइयापुर निवासी 35 वर्षीय विलाल पुत्र खालिद खां घर के बाहर अपने जिया आईकेयर सेंटर पर बैठा था| उसके पिता खेत पर गये थे| बड़ा भाई कमाल खां भी घर पर नही था| शाम लगभग 5 बजे उसके सीने में गोली मार दी गयी|
चीख पुकार सुनकर घर के लोग एकत्रित हुए| तो विलाल क्लीनिक में लहुलुहान पड़ा था| जिसके बाद परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पंहुचे| जंहा डॉ० अमरेश ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया| लोहिया अस्पताल में भाई कमाल खां नें शाम 6:45 पर भर्ती कराया| जंहा उसे ईएमओ प्रशांत सेंगर नें मृत घोषित कर दिया| घटना की सूचना पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा व सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ लोहिया अस्पताल पंहुचे और मृतक चिकित्सक के परिजनों से वार्ता की|
एसपी नें बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| जल्द आरोपियों कि गिरफ्तारी की जायेगी|