एक सैकड़ा अन्नदाताओ को किया सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी के किसान कल्याण सम्मलेन में 100 किसानो को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया| इसके साथ ही साथ प्रदेश व देश में किसानो की प्रगति से सम्बन्धित योजनाओ के विषय में भी सभी को अवगत कराया गया|

शहर के नवभारत सभा भवन में आयोजित किसान कल्याण सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में आये किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि देश की जनता ने 2014 में कांग्रेस को केंद्र की कुर्सी से हटाकर देश में बीजेपी की सरकार बनायी| पीएम मोदी की सरकार का प्रथम उद्देश्य गाँव,गरीब, किसान का कल्याण करना है| पिछली सरकार ने किसानो के साथ अन्याय किया| केंद्र के द्वारा भेजे गये पैसे को प्रदेश की पूर्व सरकार ने बंदरबाँट कर लिया| किसानो ने सपा से खफा होकर योगी की सरकार बनायी| अब किसानो के लिये जल्द बड़े फैसले सरकार लेने जा रही है|

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आयी किसान अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है| विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि सीएम योगी से बात कर मिड-डे मिल में आलू को शामिल करे| इस दौरान एक सैकड़ा किसानो को सम्मानित किया गया| विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भूदेव राजपूत, संतोष सिंह, लक्ष्मी नारायण जोशी, प्रदीप सक्सेना, राघव दत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे|