कच्ची दीवार गिरने से दबे वृद्ध की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) झोपडी में सो रहे वृद्ध ग्रामीण के ऊपर अचानक कच्ची दीवार गिर गयी| जिस पर उसकी मौत हो गयी| उसके साथ उसकी बकरी की भी मौत हो हुई|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम सराह के मजरा निवासी 70 वर्षीय सेवाराम  दर्शन अपनी झोपडी में दोपहर खाना खा रहे थे| उसी दौरान झोपड़ी की कच्ची दीवार भरभरा कर वृद्ध सेवाराम पर गिर गयी| जिससे उसकी मौत हो गयी| उसी झोपड़ी में बंधी बकरी की भी दबकर मौत हो गयी| घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया|
घटना की सूचना पर तहसीलदार अमृतपुर प्रदीप कुमार फ़ोर्स के मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|