बरसात का गंदा पानी मंदिर में घुसा, आक्रोश

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: आम तौर पर दूध, शहद और घी आदि से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है| करोड़ो लोगों के साथ उनकी आस्था जुडी है| लेकिन यंहा पालिका की लापरवाही का खामियाजा भगवान शिव को भी झेलना पड़ा| मन्दिर के भीतर नाली चोक होनें से बरसात का गंदा पानी चला गया|
यह चित्र चीख-चीख कर कह रहा है कि अब भगवान के लिए नाले साफ करा दो| कागजों में नाले क्या साफ हुए उनकी पोल आये दिन खुल रही है| जिसके चलते नगर के अंजुमन स्कूल के निकट शिव और हनुमान मन्दिर है| जिसमे बुधवार सुबह हुई बरसात के बाद नालियों का पानी उसमे चला गया| जिससे शिव लिंग और नंदी पूरे डूब गये | यह चित्र देखकर आप खुद कायस लगा लें की नाले भगवान के लिए भी साफ नही किये गये|