तहसील दिवस में 173 फरियादियों में 17 को ही मिल सका न्याय

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: (अमृतपुर) जिलाधिकारी मोनिका रानी नें तहसील दिवस में अध्यक्षता कि| जिसमे भूमि विवाद और सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित शिकायतें अधिक मात्रा में आयी|  कुल 17 फरियादियों को मौके पर न्याय मिल सका|
तहसील दिवस में करनपुरदत्त निवासी आदित्य कुमार पुत्र धर्मपाल ने आरोप लगाया है कि दबंग लोग मेरे मकान का रास्ता बंद कर रहे हैं| राकेश पुत्र राजकुमार ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने मेरा आवेदन किसान सम्मान निधि में फीड नही कर रहा है| वही निवासी पप्पी देवी पत्नी रविन्द्र ने आरोप लगाया कि मुझे वृद्धावस्था पेंशन नहीं दी गई|
रुलापुर निवासी सोनी देवी ने आरोप लगाया कि प्रधान ने मुझे किसान सम्मान निधि व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया डीएम ने तत्काल आदेश कर सचिव को तलब
कर कार्यवाही के निर्देश दिये| वही डीएम ने शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश सभी अफसरों को दिये| कड़क्का के निवासियों नें तहसील में प्रदर्शन किया| उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान नाली खडंजा नही बना रहा है| जिससे समस्या हो रही है|
इस दौरान कुल 173 फरियादी पंहुचे| जिसमे मौके पर कुल 17 शिकायतों का निस्तारण हो सका| सीडीओ राजेन्द्र पैंसिया आदि रहे|
सदर तहसील में एडीएम नें सुनी समस्याएं
तहसील सदर में एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह आदि नें समस्याओं को सुना|