देश में संचार क्रांति के जनक थे राजीव गाँधी

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 75 वां जन्मदिन कांग्रेसियों ने मनाया। इस अवसर पर आयोजित कि गयी विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने राजीव गांधी को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया।
नगर के अंगूरीबाग़ स्थित कांग्रेस नेता स्वर्गीय दिनेश अग्निहोत्री के आवास पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा नें कहा कि राजीव गाँधी जो लोग स्वतंत्रता आन्दोलनकारियों की जासूसी अंग्रेजों के लिए करते थे वह आज खुद को देश भक्त बता रहे है|
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में देश को विज्ञान और टैक्नोलोजी के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाया। उन्होंने कहा कि आज भी राजीव गांधी के आदर्श युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।
डॉ० पीएन सक्सेना, रमेश कठेरिया नें कहा कि कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज के अग्रदूत थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। दीपक मिश्रा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला,
सोनी दीक्षित, प्रशांत कुमार आदि रहे|