खबर का असर: पौधारोपण मामले में प्रधान के खिलाफ जाँच के आदेश

Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) पौधारोपण मामले में लापरवाही करने के चलते कई सैकड़ा पौधे रुख गये थे| जिस पर जेएनआई नें प्रमुखता से समाचार का प्रकाशन किया था| जिस पर ग्राम प्रधान के खिलाफ जाँच के आदेश दिये गये हैं|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम पंचायत भुवनपुर ताजपुर में प्रधान हरनाम को पौधारोपण के लिए लगभग 2400 पौधे दिये गये थे| जिसमे कई सैकड़ा पौधे सूख गये जिन्हें लगाया ही नही गया|
बीते दिन जेएनआई ने प्रधान की लापरवाही और सक्षम अधिकारियों की लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया था| जिसके चलते खंड विकास अधिकारी नजमा सिद्दीकी नें दो दिन के भीतर मामले की जाँच सहायक विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह को करने के आदेश जारी कर दिये|