बाइक की टक्कर से युवक की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) खेत से घर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक नें टक्कर मार दी| जिससे युवक की मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरपुर पमारान निवासी 35 वर्षीय रामनिवास पुत्र कल्याण सिंह गुरुवार की शाम खेत पर पैदल गया था| वापस आने  दौरान उसको एक बाइक सबार नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| घटना के उसे गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में 6:30 पर भर्ती किया गया| जंहा डॉ० राजकिशोर नें उसे मृत घोषित कर दिया| रामनिवास  मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन भी लोहिया अस्पताल पंहुच गये| पत्नी कुंती देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया |
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नें बताया कि आरोपी बाइक सबार को पकड़ लिया गया है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|