कच्ची दीवार गिरने से ग्रामीण की हालत गंभीर

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कच्ची दीवार गिरने से ग्रामीण की हालत नाजुक हो गयी है| परिजनों नें उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| जंहा से उसे आगरा के लिए रिफर कर दिया गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैकानेपुर निवासी विनोद पुत्र रामविलास का मकान आधा कच्चा बना है| पानी बरसने के कारण कच्ची दीवार गिर गई जिसमें विनोद दब कर बुरी तरह से जख्मी हो गया| आनन-फानन में विनोद को फर्रुखाबाद एक निजी अस्पताल में ले कर गये| जहां से उसे आगरा के लिए रिफर कर दिया गया| विनोद की हालत नाजुक बनी हुई है|