पदयात्रा में दिया “प्लास्टिक मुक्त भारत” का संदेश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा 31 अक्टूबर तक महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित गांधी संकल्प पदयात्रा के द्वितीय दिन प्लास्टिक मुक्त भारत एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर में पैदल मार्च किया गया|
नगर के श्यामनगर से सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च आईटीआई चौराहा, ठंडी सड़क, लाल दरवाजा फव्वारा होते हुए बद्री विशाल डिग्री कॉलेज पहुंचा। सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के प्रांगण में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर सफाई के बाद माल्यार्पण किया गया।  इसके साथ ही कालेज में स्थित शहीद भगत सिंह, डॉ० राम मनोहर लोहिया, चंद्रशेखर आजाद, महाराणा प्रताप और परशुराम की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित किए गए। बद्री विशाल डिग्री कॉलेज से पदयात्रा बढ़पुर,आवास विकास, भोलेपुर, फतेहगढ़ चौराहा होते हुए नवदिया स्थित रामप्यारी गेस्ट हाउस पर संपन्न हुई।
इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, शैलेंद्र सिंह राठौर, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, मुनीष चंद्र मिश्रा, रामवीर शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबिता पाठक, मोहन अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री, राजकुमार वर्मा,भाजयुमो उपाध्यक्ष पंकज पाल आदि रहें|
पदयात्रा का किया स्वागत
पद यात्रा में सांसद मुकेश राजपूत ,जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत और पार्टी के अन्य पदाधिकारीयो का अम्बेडकर मूर्ति तिराहे पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा अश्निल दिवाकर,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील कुमार गुप्ता, विनीत कुमार हर्षित गुप्ता, अभिषेक ,बिनोद कुमार ने स्वागत किया|