तहसील मुख्यालय पर गरजी भाकियू

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से तहसील सदर मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा|
भाकियू के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए ब्याज की कम दरों पर कर्ज उपलब्ध कराए। स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा सिचाई के लिए प्रयोग में आने वाली बिजली की दरें भी कम होनी चाहिए। सरकार बढ़ी हुई बिजली की दरें वापस ले। पंजीकृत किसानो को व्याज व जुर्माने में 31 जुलाई 2019 तक दी जाने वाली छूट में गैर पंजीकृत किसानों को भी शामिल किया जाये| गन्ना किसानो की बकाया धनराशि का भी भुगतान करने की मांग की गयी| वही आन्दोलन के दौरान किसानों पर लगे सभी मुकदमे वापस करने की चेतावनी भी भाकियू की तरफ से दी गयी| किसानों ने तहसीलदार प्रदीप कुमार को 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा| प्रभाकान्त मिश्रा, सुबोध यादव, हरिओम अग्निहोत्री, सत्यपाल राजपूत, जगदीश, मुकेश शर्मा आदि रहे|
अमृतपुर: तहसील अमृतपुर में भी भाकियू ने धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा| जिसमे 16 सूत्रीय मांगों रखी गयी| उपाध्यक्ष संजीब सिंह, हरीबक्श सिंह, कुलदीप अवस्थी,
इंद्रेश सिंह, सुनील व राजू आदि रहे|