लापरवाही करनें वाले पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी गुमटी के निकट जिलाध्यक्ष संजय तिवारी एक आवास पर आहूत की गयी| जिसमे संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया| इसके साथ ही साथ संगठन के कार्यों से दूरी बनाने वाले पदाधिकारियों कि जिम्मेदारी दूसरे को दी जायेगी|
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ला व विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष  प्रताप कटियार पंहुचे| जिनका जिलाध्यक्ष नें अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया| इसके बाद संगठन को मजबूत करनें पर चर्चा की|
इस दौरान कहा गया कि जिले में संगठन विस्तार की आवश्यकता है| लिहाजा व्लाक ईकाईयों व जिला ईकाई के पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई| संगठन की पत्रिका वितरण के लिए वितरण प्रमुख की तय करनें पर भी योजना बनी| वहीं बिना कारण बताये संगठन के कार्यक्रमों से गायव रहनें वाले पदाधिकारियों से जिम्मेदारी वापस ले ली जायेगी| इसके साथ ही कुल आधा दर्जन बिन्दुओं पर विचार किया गया|
जगदीश नारायण अवस्थी, दया शंकर मिश्रा, नरेंद्र पाल सिंह, रेनू सिंह, हिमलेश शाक्य, पुष्पा सिंह, सुखदेव दीक्षित आदि रहे|