चार वर्ष पूर्व आरोपी ने पत्नी सहित दो के मारी थी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: शुक्रवार सुबह फांसी पर लटकी मिली विवाहिता की लाश के बाद  परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया| बताते चले की बीते तकरीबन चार वर्ष पूर्व आरोपी पति अपनी पत्नी सहित दो के गोली भी मार चुका था|
विदित है कि मृतका नूतन के पिता शिवराज सिंह तत्कालीन एडीओ पंचायत के पद पर विकास खंड शमसाबाद में तैनात थे| व्लाक परिसर में ही वह सरकारी मकान में परिवार के साथ रह रहे थे| नूतन भी पति से विवाद के चलते अपने पिता के साथ रह रही थी| तभी अचानक बीते 23 जनवरी 2016 को उसका पति प्रमोद अचानक पंहुचा और उसने अपनी पत्नी नूतन व एक युवक व्लाक कर्मी नवनीत सिंह निवासी टिकुरीयन नगला शमसाबाद के सीने में गोली मार दी थी|जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गये थे|मामले में धारा 498, 223,504 , 506,307,3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था| जिसमे आरोपी प्रमोद जेल भी गया था| जेल से वह जमानत पर चल रहा है|