व्हाट्सएप का नया अपडेट जल्द होगा रोलआउट,बदल जाएगी इस अहम फीचर की जगह

FARRUKHABAD NEWS

नई दिल्ली: व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर नई फीचर्स पेश कर रहता है जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर हो। इसी क्रम में कंपनी कई नए फीचर्स पेश करने की तैयारी में है। इसी बीच एक खबर आई है कि व्हाट्सएप पर एक फीचर की जगह बदल सकती है। जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.19.101 अपडेट में Archived Chats के विकल्प को मुख्य मेन्यू में शिफ्ट कर दिया जाएगा। यह विकल्प पहले चैट्स में सबसे नीचे दिया गया होता था।
अपडेट के बाद होगा यह बदलाव
जब आप व्हाट्सएप ओपन करते हैं तो आपको साइड में दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करने पर कई विकल्प मिलते हैं जिनमें New Group, New broadcast, WhatsApp Web, Starred Message और Settings दिया गया होता है। लेकिन अपडेट के बाद इसमें Archived Chats भी जोड़ दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा सिर्फ मोबाइल वर्जन के लिए ही होगा क्योंकि व्हाट्सएप बेब  यानी डेस्कटॉप वर्जन में Archived पहले से ही मौजूद है। वहीं, WABetaInfo में यह भी कहा गया है बीटा वर्जन 2.19.101 अपडेट के बाद एक और अपडेट दिया जाएगा जो 2.19.116 होगा। इस अपडेट के बाद Archive फीचर वापस अपनी जगह पर चला जाएगा। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि Ignore Archive Chats फीचर आने के बाद इसे दोबारा से मेन मेन्यू मे शिफ्ट कर दिया जाएगा।
खबरों के मुताबिक, व्हाट्सएप पर यूजर्स अगर किसी चैट को आर्काइव करते हैं तो उस चैट में कोई भी नया मैसेज रिसीव होने के बाद वो चैट खुद ब खुद अनआर्काइव हो जाती है। इससे चैट यूजर की व्हाट्सएप चैट लिस्ट में दिखाई देने लगती है। इस फीचर के आने के बाद आर्काइव चैट में जाने वाले मैसेज भी आर्काइव ही रहेंगे। यह मुख्य चैट लिस्ट में दिखाई नहीं देंगे। जब तक यूजर उसे खुद अनआर्काइव नहीं करता है तब तक वो अनआर्काइव नहीं होंगे।