अपडेट:शाम 6 बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019

फर्रुखाबाद: सुबह 7 बजे से मतदान करने वाले मतदाताओं की किसी मतदान केंद्र पर भीड़ देखी जा रही तो किसी मतदान केंद्र पर सन्नाटा सा छाया है|
सुबह तकरीबन 6 बजे से ही मतदाता बूथों के बाहर पंहुचने लगे थे| 7 बजे से मतदान का महापर्व शुरू हुआ|जिसके चलते जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक कुल 12.05 प्रतिशत मतदान हुआ है| वही 11 तक जनपद में 21.68 प्रतिशत मतदान हुआ|दोपहर 1 बजे तक 33.02 तक मतदान हुआ| दोपहर बाद 3 बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान हुआ| सायं 5 बजे तक 53.70 फ़ीसदी मतदाता अपना वोट डाल चुके थे| 6 बजे यानी अंत तक 58.87 प्रतिशत कुल मतदान हुआ|पहले जिला प्रशासन नें 59.37 प्रतिशत का आकड़ा उपलब्ध कराया लेकिन चुनाव आयोग की बेबसाइड पर 58.87 प्रतिशत अपलोड किया गया|