पुरानी पेंशन खतरे में, नयी अमीरों के जबड़े में

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dm prkash bindudm lohiya asptaफर्रुखाबाद: सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोशिएशन कि तरफ से आयोजित प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन में सेवा निवृत्त कर्मचारियों ने 20 सूत्रीय मांग पात्र जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु के सामने रखा| जिसमे उन्होंने सेवा निवृत्त पेंशनरों की विभिन्य समस्याओ को बिन्दुवार किया है|

लोहिया अस्पताल के ओपीडी हाल में आयोजित अधिबेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारी समाज का महत्वपूर्ण अंग होते है| उनके पास सरकारी सेवा का एक लंबा अनुभव होता है| इस लिये वह सेवा निवृत्त होने के बाद अभी समाजिक कार्य में भी रुची लेते रहे| उन्होंने कहा वह पुलिस व प्रशासन के आंख और कान बनकर काम करे| उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेवा निवृत्त कर्मचारीयो की समास्याओ के निस्तारण का पूरा प्रयास किया जायेया|

सेवा निवृत्त कर्मचारियों ने मांग रखी कि सेवा निवृत्त कर्मचारी के जीपीएफ का 90 प्रतिशत भुगतान पास बुक के आधार पर कर दिया जाना चाहिए| सातवें वेतन आयोग की संस्तुति में वेतन व पेशन के निर्धारण में 2.25 गुणांक के स्थान पर 2.87 किया जाये| 30 जून को सेवा निवृत्त होने वाले वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ देकर पेंशन निर्धारित की जाने के साथ ही साथ आईएएस व पुलिस आदि के सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेश की सुबिधा है तो बाहर के कर्मचारियों को पेंशन क्यों नही| 20 मांगे जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु के सामने रखी|

जिलाधिकारी ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों को साल उढ़ाकर सम्मानित भी किया| उन्हें भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया| इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अमर नाथ यादव, जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री, महामंत्री पंकज शुक्ला, राकेश सारस्वत, चक्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे| कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएस राजपूत ने की|