गठबंधन की टिकट में असमंजस की गांठ

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BSP जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019

फर्रुखाबाद:जिले में होली के रंग के साथ ही आम जनमानस से लेकर राजनैतिक लोगों पर लोक सभा चुनाव का रंग चढ़ गया| चुनाव से जुड़ा हर व्यक्ति अपने विरोधी खेमे की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है| फ़िलहाल सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदार घोषित कर दिये है| लेकिन अभी तक सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी घोषित नही किया गया|सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा है|
कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को बनाया है| भाजपा ने वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत को ही दोबारा मैदान में उतार कर प्रचार तेज कर दिया है| लेकिन सपा-बसपा गठबंधन के बाद पूर्व बसपा एमएलसी मनोज अग्रवाल को बसपा ने अपना लोकसभा प्रभारी बनाया| उन्होंने यह मान भी लिया  उन्हें टिकट मिल गया| इसी के चलते उन्होंने अपना दौरा क्षेत्र में तेज कर दिया|पम्पलेट व गाजे-बाजे के साथ प्रचार शुरू भी हो गया|लेकिन अभी तक उनकी आधिकारिक घोषणा ना होने से सोशल मीडिया में इसकी जोरदार चर्चा है| गठबंधन की टिकट को लेर तहत-तरह के प्रचार सोशल मीडिया पर चालू है| वही विरोधी पार्टियों के प्रत्याशी भी इसी इंतजार में है कि पहले गठबंधन का प्रत्याशी घोषित हो तो उसके बाद ही चुनावी शतरंज पर सियासी चाल चली जाये|
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव के समर्थक भी सोशल मीडिया पर सक्रिय है|वह उन्हें सपा-बसपा गठबंधन का सम्भावित उम्मीदवार बता रहे है| लेकिन जब तक प्रत्याशी घोषित ना हो जाये तब तक तो सियासत चलनी ही है| फ़िलहाल राजनीति में ऊंट किस करबट बैठ जाये यह कोई नही जानता है| हां बसपा सुप्रीमो की पूर्व के चुनावों के टिकट देकर काटने के स्वभाव को लोग इस चुनाव से जरुर जोड़ रहे है|
बसपा जिलाध्यक्ष विजय भास्कर ने बताया कि टिकट एक दो दिन में मनोज अग्रवाल की ही घोषित हो रही है| सोशल मीडिया पर गलत प्रचार हो रहा है|