अपडेट:डायल 100 पुलिस टीम पर लाठी-डंडो से हमला,कमांडर लहुलुहान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर) दो पक्षों के विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची डायल 100 पुलिस पर मौके पर आरोपियों ने लाठी-डंडो से हमलाबोल दिया|जिसमे एक पुलिस कर्मी जख्मी भी हो गया| जिसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पंहुची और जाँच पड़ताल की| पुलिस को आरोपी हाथ नही लगे|फ़िलहाल पुलिस मामले को दबाने में लगी है|एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया|
थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम मंझा की मडैया निवासी महेंद्र पुत्र नत्थूलाल की झोपडी पड़ी थी| उसी दौरान सचदेव पुत्र सुखराम निवासी करनपुरघाट ने अपना ट्रैक्टर लेकर निकला तो महेंद्र का इज्जतघर टूट गया| इस बात पर विवाद बढ़ गया| सचदेव ने विवाद होने पर अपने भाई जदुबीर उर्फ़ जादू,रामवीर,राजवीर उर्फ़ नेता,राजेश आदि को बुला लिया| आरोपियों ने टोकने वाले पृथ्वीराज को मारपीट करने लगे| जिसके बाद महेंद्र व नरेश पुत्र नत्थू लाल आदि लोगों के आ जाने पर मौके से आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये| घटना की सूचना पर पृथ्वीराज ने डायल 100 पर दी | जिसके बाद डायल 100 की गाड़ी 2669 मौके पर पंहुची| जिस पर कमांडर शिव सिंह,अमित,जितेन्द्र व चालक होमगार्ड मुकेश कुमार आदि पुलिस कर्मी आ गये| उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया| उसी दौरान आरोपी पुलिस पर लाठी-डंडे लेकर हमलावर हो गये| जिससे कमांडर शिव सिंह का सिर फट गया| जिससे वह लहुलुहान हो गये|
सूचना मिलने पर अमृतपुर प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश,राजेपुर प्रभारी निरीक्षक आदि बड़ी संख्या में मौके पर आ गये| लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गये| प्रभारी निरीक्षक ने बोल-बोल कर अपने हिसाब से तहरीर लिखायी| पुलिस डायल 100 पर हमले की बात को दबाने पर लगी है|
एसपी ने मौके पर जाकर की जाँच पङताल
जेएनआई पर घटना का समाचार सबसे पहले प्रकाशित होने के बाद एसपी संतोष मिश्रा मौके पर पंहुचे| उन्होंने आरोपी व पीड़ित दोनों पक्षों के घर जाकर जाँच पड़ताल की| इसके साथ ही उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए|
घटना के सम्बन्ध में दी गयी तीन तहरीरें दी गयी| एक तहरीर प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश ने दी| वही एक तहरीर दरोगा सुरेन्द्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्यवाही की तहरीर दी| क्योंकि क्षेत्र में धारा 144 लगी है| इसके साथ ही साथ एक तहरीर प्रथ्वी राज पुत्र रामप्रकाश ने दी है| जिसके तहत आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज किये जा रहे है|