दर्दनाक:विवाह के 11 वें दिन उजड गया अजमी का सुहाग

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) अभी अजमी के हाथो की मेंहदी भी नही छुटी थी की उसके पति के मौत की खबर आ गयी| अचानक ट्रेन से कटकर अजमी के पति की दर्दनाक मौत हो गयी| जिसने भी सुना वह अपने आँखों में आंसू आने से नही रोंक सका| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद आजम खां का विवाह अभी बीते 15 दिसम्बर को कासगंज के सहाबर निवासी अजमी बेगम के साथ हुआ था| घर में खुशियों का माहौल था| आजम और अजमी अपनी नई जिन्दगी के सपने बुन रहे थे| उन्हें नही मालूम था की दुखों का पहाड़ उनके ऊपर गिरने वाला है| इसी मौत के साये से अंजान आजम बुधवार को शाम तीन बजे अपनी माँ की कब्र पर दुआ करने के लिए जा रहा था| उसी समय शेखपुर के निकट ही छपरा ट्रेन के रूप में आयी मौत की चपेट में आने से आजम की जीवन लीला समाप्त हो गयी|
यह खबर जब आजम के घर उसकी पत्नी अजमी को मिली तो वह नही समझ पायी की आखिर उसके साथ यह हुआ क्या| एक पल में सारी खुशियाँ उसके आँगन से गायब हो गयी| परिजन मौके पर आ गये| प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| जाँच में पता चला की आजम को कानों से सुनाई कम पड़ता था| तभी ट्रेन आने की आवाज उस तक नही पंहुची और उसकी ट्रेन से टकराने से मौत हो गयी| उप निरीक्षक सुहेल खां ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|