22 वें फर्रुखाबाद महोत्सव में दिखेगी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:22 वें फर्रुखाबाद महोत्सव के आयोजन समिति ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है| लेकिन इस बार महोत्सव में सत्ता का तड़का ना लगने से आयोजकों के माथे पर सिलबटे देखी जा रही है| पता चला है कि आयोजन समिति इस बार महोत्सव का आयोजन करने के लिए भी तैयार नही थी| लेकिन बाद में महोत्सव का आगाज करने की रणनिति पर अंतिम मोहर लग गयी| महोत्सव में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखनें को मिलेगी|
नगर के पटेल पार्क में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ० रामकृष्ण राजपूत ने बताया कि 28 दिसम्बर को जिलाधिकारी मोनिका रानी फीता काटकर मोहत्सव का शुभारम्भ करेंगी| मोहत्सव में हिन्दी उर्दू को बढ़ावा देने के लिए कवि सम्मेलन व मुशायरा को स्थान दिया गया है। वही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।थाना मऊदरवाजा के पीछे बारह दरी में महोत्सव समिति की तरफ से 27 दिसम्बर को नवाब काजिम हुसैन ख़ाँ के नेतृत्व में स्थापना दिवस व सर्वधर्म सम्मेलन व इतिहास पुरातत्व संगोष्ठी का आयोजन होगा। डॉ० अनार सिंह ने कहा कि सम्मेंलन किसी जाति या पार्टी का नही बल्कि फर्रुखाबाद जनपद का है| इस लिए सभी को इसमे अपना सहयोग करना चाहिए| उन्होंने यह भी कहा यदि भविष्य में इसे सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी मिलती है तो महोत्सव नगर के बाहर बेबर रोड पर आयोजित किया जायेगा| सपा महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने भी विचार व्यक्त किये| नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर चौहान,अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ,अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार,दिलदार हुसैन ठेकेदार,पूर्व विधायका उर्मिला राजपूत,चमन शुक्ला,डॉ० भोजराज शाक्य,शकुन्तला शाक्य,देवकी नंदन ,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।