विकास खंड कार्यालय में प्रधान ने सचिव को पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)अपात्र लोगों को कालोनी ना देने से खफा प्रधान ने सचिव की पिटाई कर दी| घटना के बाद सचिव ने थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने जाँच पड़ताल कर रही है|
विकास खंड के ग्राम विरसिंहपुर में सचिव के पद पर तैंनात देव शर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा है कि वह विकास खंड कार्यालय में सरकारी कार्य निपटा रहा था| उसी समय गाँव के प्रधान रामसिंह आ गये| आरोप है कि सचिव पर अपात्र लोगों को आवास देंने का दबाब बनाया| जब सचिव ने आवास अपात्रो को देने से मना किया तो प्रधान आक्रोशित हो गये| आक्रोशित प्रधान ने सचिव को जमकर पीट दिया|
प्रधान व सचिव के बीच मारपीट होने से भगदड़ मच गयी| सचिव ने थाने में प्रधान रामसिंह के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस जाँच में जुट गयी है|