मकान पर पोस्टर लगा सपा नेता पर उत्पीडन का आरोप

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) वृद्ध महिला नें सपा नेता पर अपने परिवार का उत्पीड़न करनें का आरोप लगाते हुए घर के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिये| जिससे खलबली मच गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुर निवासी वृद्धा शान्ति देवी नें कहा कि उनका पुत्र प्रवीन जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था| जिसकी खुन्नस पर सपा नेता जितेन्द्र कटियार रिंकू उसके घर में अपने समर्थकों के साथ आ गये| उन्होंने गालियाँ दी और मारपीट की| वृद्धा नें कहा जब शिकायत की तो उत्पीड़न कर रहे हैं| पुलिस भी रिंकू का समर्थन कर रही है|