जेएनआई की खबर का बड़ा असर:एसडीएम सदर से हटा ईओ का चार्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीते कई दिनों तक चले जेएनआई के गौसदन में गायों की मौत के खिलाफ अभियान पर आखिर कार्यवाही का असर दिखने लगा है| जिलाधिकारी ने आखिर एसडीएम सदर से चार्ज हटा कर अतिरिक्त एसडीएम को ईओ का चार्ज दे दिया है|
बीते तकरीबन कई दिनों से आपके प्रिय जेएनआई न्यूज में लगातार अभियान चलाकर कटरी धर्मपुर के गौसदन में गायों दशा पर लगातार समाचार प्रकाशित किये जा रहे है| जिसके चलते जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कार्यवाही की है| उन्होंने एसडीएम सदर अमित असेरी से ईओ नगर पालिका का चार्ज ही वापस ले लिया| उन्होंने अतिरिक्त एसडीएम रमेश यादव को नगर पालिका परिषद का ईओ बनाया है|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जेएनआई को फोन पर बताया की उन्होंने रमेश यादव को ईओ का चार्ज दिया है|