व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने को एकता संगठन का गठन

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:व्यापारियों का लगातार हो रहे उत्पीडन के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए व्यापारी एकता संगठन का गठन किया गया| जो व्यापारियों की मूल समस्या लम्बी दूरी की ट्रेन ठहराव के लिये संघर्ष करेगा|
फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन रोड भोलेपुर के व्यापारियों ने एकत्रित होकर एक बैठक का आयोजन किया| जिसमे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिये व्यापारी एकता संगठन का गठन किया गया| जिसमे अनुराग यादव लालू को अध्यक्ष, मोहित गुप्ता (अभिषेक) को संरक्षक और क़ानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया| मोहित गुप्ता ने बताया संगठन मूल रूप से लम्बी दूरी की ट्रेनों का फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिये संघर्ष करेगा| फ़तेहगढ़ पर लम्बी दूरी की ट्रेनों के ठहराव से फतेहगढ़ के व्यापारियों का काफी लाभ होगा|
इस दौरान पंकज प्रकाश, अजय मिश्रा, अमित यादव, अखिलेश प्रताप सिंह, आदेश शर्मा, कुलदीप कुमार आयुष भदौरिया, निशाल शुक्ला, संजय राठौर आदि रहे|