जेएनआई से खास बातचीत: किसान विरोधी कार्य कर रहीं भगवा सरकारें: टिकैत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP कृषि राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद:जनपद आये भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने जेएनआई से खास बातचीत की| इस दौरान जो साफ कहा कि केंद्र व प्रदेश की भगवा सरकारें किसान विरोधी कार्य कर रही है| इसके लिये किसान यूनियन एक दस दिवसीय एक पद यात्रा हरिद्वार से दिल्ली तक निकालने जा रही है|
फतेहगढ़ के निरीक्षण भवन पंहुचे राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार केवल मंच से किसान का नाम लेकर अपनी राजनैतिक रोटी सेक रहे है| किसानों के लिये इन सरकारों ने कुछ भी नही किया| केंद्र सरकार ने 10 वर्ष पुराने ट्रेक्टर व खेती में प्रयोग होने वाले उपकरण बंद करने के निर्देश दिये है| इससे किसान डरा हुआ है|
इसके साथ ही सोमनाथन कमेटी का फार्मूला अभी तक लागु नही किया गया| किसान को गन्ने का भुगतान 6 महीने से भी अधिक समय से नही मिल रहा| जबकि शासनदेश कहता है कि 14 दिन के भीतर भुगतान हो| लेकिन इसके बाद भी सरकार किसानो को भुगतान नही दे पा रही है| सरकार किसानों के हित की बात करती है| सरकार ने किसानों के नाम पर योजना बहुत बनायी लेकिन अमली जामा उन्हें केबल कागजों में पहनाया जा रहा है| आलू व सरसों का भी किसान को बाजिब मूल्य नही मिल पा रहा है| उन्होंने साफ कहा कि सरकार किसान विरोधी निति के तहत काम कर रही है|
राकेश टिकैत ने कहा कि योगी व मोदी की किसान विरोधी निति के विरोध में आगामी 23 सितम्बर को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसान गाँव हरिद्वार से पद यात्रा दिल्ली तक निकाली जायेगी| इस दौरान लोक दल के जिलाध्यक्ष डॉ० अरविन्द गुप्ता ने भी उनसे भेट की| जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य , मुकेश शर्मा आदि रहे|